जालंधर ब्रीज: सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी दोहरा झटका दिया। पहले आप के प्रत्याशियों ने चंडीगढ़ के एमसी चुनाव में भाजपा के वर्तमान मेयर सहित तीन पूर्व मेयरों को हराकर राजधानी ने शानदार जीत दर्ज की। फिर जालंधर से एक बड़े भाजपा नेता और भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शीतल अंगुराल अपने समर्थकों के साथ आप में शामिल हो गए। आप के पंजाब मामलों के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने अंगुराल ल्को आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया।
पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए चड्ढा ने कहा कि पंजाब के प्रतिष्ठित और चर्चित लोग आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर लगातार पार्टी में शामिल हो रहे हैं। शीतल अंगुराल के पार्टी में शामिल होने से आप जालंधर पश्चिम में मजबूती मिली है। भाजपा नेताओं के अलावा कई पूर्व सरकारी कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ता भी आप में शामिल हुए। इसके अलावा श्री मुक्तसर साहिब से वरिंदर कुमार धोसीवाल (अधीक्षक, डीसी कार्यालय), बठिंडा से अमरजीत मेहता (उद्योगपति और सामाजिक कार्यकर्ता), श्री मुक्तसर साहिब से एडवोकेट इंद्रजीत सिंह बराड़ (पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय) को भी चड्ढा ने पार्टी में शामिल कराया।

More Stories
होली के पावन अवसर पर संदेश पद्म श्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी
इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स की पंचकूला शाखा का उद्घाटन
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन