जालंधर ब्रीज: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पंजाब द्वारा पंजाब के 13 लोकसभा क्षेत्रों में संगठन के चुनावी कार्यों को सुचारू रूप से चलाने हेतु प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा लोकसभा प्रभारियों की नियुक्तियां की गई हैं।
प्रदेश भाजपा महासचिव डॉ. सुभाष शर्मा ने इस सबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अमृतसर लोकसभा के प्रभारी के पद पर अविनाश राय खन्ना, लुधियाना लोकसभा के प्रभारी के पद पर राजिंदर मोहन सिंह छीना, होशियारपुर लोकसभा के प्रभारी के पद पर केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश, गुरदासपुर लोकसभा के प्रभारी के पद पर प्रो. राजिंदर भंडारी, जालंधर लोकसभा के प्रभारी के पद पर नरेंदर परमार, फिरोजपुर लोकसभा के प्रभारी के पद पर मोहन लाल गर्ग, फरीदकोट लोकसभा के प्रभारी के पद पर डी. पी. चंदन, खडूर साहिब लोकसभा के प्रभारी के पद पर केवल कुमार, फतेहगढ़ साहिब लोकसभा के प्रभारी के पद पर शिवबीर सिंह राजन, संगरूर लोकसभा के प्रभारी के पद पर बिक्रमजीत सिंह चीमा, पटियाला लोकसभा के प्रभारी के पद पर संजीव भारद्वाज, आनंदपुर साहिब लोकसभा के प्रभारी के पद पर नरेश शर्मा व बठिंडा लोकसभा के प्रभारी के पद पर डॉ. सुभाष वर्मा को नियुक्त किया गया है।
डॉ. शर्मा ने कहा कि उपरोक्त सभी नेता भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और संगठन के कार्यों व विचारधारा से भली-भांति परिचित हैं। इसलिए प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा संगठन के प्रति इन सभी की सेवाओं को देखते हुए यह जिम्मेवारी सौंपी गई है। यह सभी अपनी जिम्मेवारी को बखूबी निभाएंगे।

More Stories
नशामुक्त पंजाब’ यात्राओं का जालंधर पहुंचने पर भव्य स्वागत,13 दिनों की यात्राओं ने जन आंदोलन का रूप लिया: केवल सिंह ढिल्लों
सीमा पार से तस्करी के लिए अमरूदों के बाग़ का इस्तेमाल कर रहे तीन आरोपी 2 एके राइफलों और 10 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार
कर्टन रेज़र कार्यक्रम में ‘इंडिया एनर्जी वीक 2027’ की घोषणा