जालंधर ब्रीज: आज प्रात: 7 बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान 57,05,039 कोविड रोधी टीके लगाने के साथ ही देश की कोविड-19 टीकाकरण कवरेज बढ़कर 138.96 करोड़ (1,38,95,90,670) से अधिक हो गई। यह उपलब्धि 1,47,11,227 सत्रों के माध्यम से अर्जित की गई है।
आज प्रात: 7 बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार संचयी आंकड़ों का पूरा ब्यौरा इस प्रकार है:
| स्वास्थ्य कर्मी | पहली खुराक | 1,03,86,502 |
| दूसरी खुराक | 96,57,186 | |
| अग्रिम पंक्ति के कर्मी | पहली खुराक | 1,83,84,345 |
| दूसरी खुराक | 1,67,91,268 | |
| 18-44 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 48,90,85,845 |
| दूसरी खुराक | 30,06,95,171 | |
| 45-59 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 19,21,00,064 |
| दूसरी खुराक | 14,19,68,808 | |
| 60 वर्ष से अधिक | पहली खुराक | 12,00,06,899 |
| दूसरी खुराक | 9,05,14,582 | |
| योग | 1,38,95,90,670 |
पिछले 24 घंटों में 6,906 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी हुई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,42,01,966 है।
इसके परिणामस्वरूप भारत में रिकवरी दर 98.40 प्रतिशत हो गई है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है।

More Stories
आयकर विभाग, मुंबई ने खेल कोटे के तहत पंजाब के 2 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को नियुक्त किया
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पेट के कीड़ों से मुक्ति के लिए मोहाली से राज्य स्तरीय अभियान की शुरुआत
भगवंत मान सरकार के 4 साल, पंजाब का हुआ बुरा हाल-श्वेत मलिक