जालंधर ब्रीज: पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 79,39,038 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 128.76 करोड़ (1,28,76,10,590) के पार पहुंच गया। इसे 1,34,23,688 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।
आज प्रातः सात बजे तक प्राप्त अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्योरा इस प्रकार हैः
| स्वास्थ्य कर्मी | पहली खुराक | 1,03,84,773 |
| दूसरी खुराक | 95,56,046 | |
| अग्रिम पंक्ति के कर्मी | पहली खुराक | 1,83,81,553 |
| दूसरी खुराक | 1,66,08,872 | |
| 18-44 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 46,93,17,106 |
| दूसरी खुराक | 24,85,78,165 | |
| 45-59 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 18,73,53,131 |
| दूसरी खुराक | 12,74,17,445 | |
| 60 वर्ष से अधिक | पहली खुराक | 11,72,45,359 |
| दूसरी खुराक | 8,27,68,140 | |
| योग | 1,28,76,10,590 |
पिछले 24 घंटों में 10,004 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,40,79,612 है।
परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.36 प्रतिशत है।

More Stories
सीबीआई ने पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी और 5 अन्य के खिलाफ हाई कोर्ट के निर्देश पर FIR दर्ज की
पंजाब सरकार और दिल्ली के धाड़वी पंजाबियों की आवाज़ नहीं दबा सकते: सांपला
भाजपा सरकार बनी तो 31 दिसंबर 2029 से पहले पंजाब होगा नशामुक्त : अमित शाह