जालंधर ब्रीज: पिछले 24 घंटों में 42,04,171 वैक्सीन की खुराक लगाने के साथ, भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 122.41 करोड़ (1,22,41,68,929) के पार पहुंच गया। यह उपलब्धि टीकाकरण के 1,26,81,072 सत्रों के माध्यम से हासिल की गई है।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
| एचसीडब्ल्यू | पहली खुराक | 1,03,83,537 |
| दूसरी खुराक | 94,73,049 | |
| एफएलडब्ल्यू | पहली खुराक | 1,83,78,371 |
| दूसरी खुराक | 1,64,59,656 | |
| 18-44 आयु समूह | पहली खुराक | 45,56,32,538 |
| दूसरी खुराक | 21,75,96,173 | |
| 45 से 59 वर्ष के बीच का आयु समूह | पहली खुराक | 18,40,16,833 |
| दूसरी खुराक | 11,87,56,597 | |
| 60 वर्ष से अधिक | पहली खुराक | 11,52,40,200 |
| दूसरी खुराक | 7,82,31,975 | |
| कुल | 1,22,41,68,929 |
पिछले 24 घंटों में 9,905 रोगियों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संचयी संख्या बढ़कर 3,40,08,183 हो गई है।
भारत की रिकवरी दर बढ़कर 98.34 प्रतिशत हो गई है।

More Stories
विकसित भारत’ के सपने और उच्च नैतिकता का एक उत्कृष्ट संगम ‘मिज़ोरम’
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय कार्यक्रम में प्रो. डॉ. संजय अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी का संबोधन
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया