
जालंधर ब्रीज: पंजाब के राजपाल बनवारी लाल पुरोहित ने प्रशासनिक आधिकारियों को कहा है कि वह संविधान की तरफ से उनको दी शक्ति का प्रयोग नैतिक कदरों कीमतों पर पहरा देते हुए करें और समाज की भलाई हित पूर्ण तौर पर संवैधानिक शक्तियां, शक्तियों का उचित प्रयोग करें।
वह आज यहाँ कपूरथला जिले के अपने पहले दौरे पर आए थे, जिस दौरान उन्होंने आई.के. गुजराल पंजाब तकनीकी यूनिवर्सिटी में जिले के प्रशासनिक और यूनिवर्सिटी के उच्च आधिकारियों के साथ मीटिंग करके जिले में विकास कार्यों पर लोक भलाई योजनाओं के बारे जानकारी प्राप्त की।

उन्होने आधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘वह केंद्रीय और प्रांतीय सरकारों के मौजूदा स्रोतों के बेहतरीन प्रयोग करने को यकीनी बनाने के साथ-साथ सामाजिक ज़िम्मेदारी को विशेष महत्ता दें। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी बिना किसी दबाव के अपने फ़र्ज़ पूरी तनदेही से निभाए जिस के अंतर्गत वह कानून के दायरे में रहते हुए आम लोगों के प्रति दया भाव वाला रवैया अपनाये।
राजपाल की तरफ से डिप्टी कमिश्नर और अन्य आधिकारियों के साथ जिले के आर्थिक, भौगोलिक और सामाजिक पक्षों के बारे जानकारी प्राप्त करने के अतिरिक्त विशेष तौर पर केंद्रीय योजनाएँ ‘प्रधान मंत्री आवास योजना और आंगणवाड़ी, पोषण अभियान के बारे भी जानकारी प्राप्त की गई।
इस के अतिरिक्त उन्होंने आई.के. गुजराल पंजाब तकनीकी यूनिवर्सिटी वालों के तकनीकी शिक्षा के पसार के लिए किये जा रहे यतनों के बारे भी जानकारी प्राप्त की। विशेष तौर पर उन्होंने यूनिवर्सिटी के नेक ऐकरीडेशन के बारे जानकारी हासिल करने में रूचि दिखाई। इस से पहले यूनिवर्सिटी के उप कुलपति और तकनीकी शिक्षा पंजाब के प्रमुख सचिव रमेश कुमार गंता आई.ए.एस., डिप्टी कमिश्नर दीप्ति उप्पल, आई.जी. जालंधर रेंज जी.एस. ढिल्लों, एस.एस.पी. हरकमलप्रीत सिंह खख, यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार जसप्रीत सिंह की तरफ से राजपाल जी का स्वागत किया गया। पंजाब पुलिस की एक टुकड़ी और पी.ए.पी. के बैंड के से राज्यपाल, पंजाब को सलामी भी दी गई। यूनिवर्सिटी के उच्च आधिकारियों की तरफ से राजपाल जी को श्री दरबार साहिब का माडल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उनके साथ प्रमुख सचिव टू गवर्नर पंजाब जे.एम. बालामूरगन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जनरल अदित्या उप्पल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास एस.पी.आंगरा और अन्य उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे।

More Stories
अपराध रोकने संबधी पहलों को और मज़बूत करने और नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस गंभीर
अंगदान समारोह: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हवलदार नरेश और उनके परिवार को उनके ब्रेन डेड बेटे के अंगदान के नेक कार्य के लिए सम्मानित किया
पंजाब मे 2027 को भाजपा की सरकार बनती और बढ़ती लोकप्रियता देख आप भगवंत मान सरकार बौखलाई-के.डी भंडारी