
जालंधर ब्रीज: जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए आइसोलेशन और सैल्फ कुआरंटीन के नियमों की ओर खास ध्यान देते हुए जालंधर ग्रामीण पुलिस जिले के सभी गाँवों में ठीकरी पहरे लगाने में सफल हुई है।
इस सम्बंदित जानकारी देते हुए एस.एस.पी. जालंधर (ग्रामीण) श्री नवजोत सिंह माहल ने बताया कि अपने आप को घरों में रहने और अन्यों से अलग रखना कोरोना वायरस का प्रभावशाली ढंग से मुकाबला करने के लिए बहुत जरूरी हैं, इसलिए जालंधर ग्रामीण पुलिस ने लोगों को ठीकरी पहरों के द्वारा अपने आप को अलग करने की तरफ खास ध्यान दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि लोगों को जागरूक करने की तरफ भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिससे गाँवों में अधिक से अधिक ठीकरी पहरे लगाए जा सकें। उन्होने कहा कि गाँव वासियों ने पुलिस की अपील को मान कर अपने गाँवों में ठीकरी पहरे लगाये जा रहे हैं।
एस.एस.पी. ने कहा कि जालंधर ग्रामीण अधीन आने वाले सभी 840 गाँवों में ठीकरी पहरे लगाए गए हैं। उन्होने कहा कि लोगों की तरफ से अपने आप को घरों में आईसोलेट किया गया है और किसी को भी बाहर से अपने गाँवों आने की आज्ञा नहीं दी जा रही। उन्होने बताया कि इससे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वायरस को प्रभावशाली ढंग से रोकने में सहायता मिल रही है।
एस.एस.पी.ने बताया कि बहुत से गाँवों में पुलिस की सहायता के लिए महिलाओं द्वारा आगे आ कर ऐसे ठीकरे पहरे लगाने के लिए कहा गया है। उन्होने बताया कि पुलिस कर्मचारियों ने लगातार गाँव निवासियों से ठीकरे पहरों को प्रभावशाली ढंग से लागू करने के लिए संपर्क किया जा रहा है जिससे कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके। उन्होने कहा कि यह ठीकरी पहले आने वाले दिनों में भी जारी रखे जाएंगे जब तक कोरोना वायरस के विरुद्ध लडाई को जीत ना ली जाये।

More Stories
गर्भावस्था में दिवाली:खुशियों के दीप जलाएँ, माँ और शिशु की सेहत का भी रखें ध्यान
मेयर और डिप्टी कमिश्नर द्वारा नगर निगम को श्रद्धालुओं के लिए सुचारू प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश
मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाईं 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें: गुरमीत सिंह खुड्डियां