जालंधर ब्रीज: संकीर्तन का शुभारंभ केवल कृष्ण, रेवती रमन गुप्ता, राजेश शर्मा, मिंटू कश्यप, विजय सग्गड़, मनोज कौशल और करतार सिंह द्वारा गुरु वंदना और वैष्णव बंदना द्वारा किया गया । श्री केवल कृष्ण जी ने उच्च स्वर से हरिनाम करने की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि चुपचाप माला पर जप करने की अपेक्षा हरिनाम का उच्चारण करना अधिक शक्तिशाली होता है । यदि उच्च स्वर में भगवद नाम का उच्चारण किया जाए तो उसे सुनकर पशु पक्षियों का भी उद्धार हो जाता हैं ।
जागो सोने वालों जगाने वाले आए हैं, गौर गौर गौर हरि, तेरेआ भगता ने डोरा, तेरे उत्ते सुट्टियां, जय राधे राधे राधे जय रमण बिहारी जी, राम लक्ष्मण जानकी जय बोलो हनुमान की, राधे राधे गोविंद गोविंद राधे व हरे कृष्ण महामंत्र संकीर्तन के द्वारा मंदिर के भक्तों ने प्रभात फेरी में शामिल सभी लोगों को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया । श्री शेरू अरोड़ा, जे पी कपूर, राजेश कपूर, यश पाल मल्होत्रा, गिरीश अग्रवाल, मोहित मल्होत्रा, दीपक जुल्का, चुघ परिवार, जतिंदर शर्मा ने अपने निवास स्थान पर प्रभात फेरी में शामिल भक्तों का पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया ।
मंदिर के जनरल सेक्टरी राजेश शर्मा ने बताया कि 4 नवंबर की प्रभात फेरी राजेंद्र अरोड़ा न्यू जवाहर नगर और 5 नवम्बर को केवल कृष्ण के निवास स्थान सहगल कॉलोनी लाडोवाली रोड से आरंभ होगी।
इस अवसर पर टी एल गुप्ता, रेवती रमन गुप्ता, कपिल देव शर्मा, जॉनी जैरथ, सनी जैरथ, सनी दुआ, अजय अग्रवाल, ओम भंडारी, संजय पांडे, अमरजीत, गुलशन, हेमंत थापर, विकास ठुकराल, राजीव ढींगरा, राजन गुप्ता, यश गुप्ता, सलवान जी प्रेम चोपड़ा, ललित अरोड़ा, रमण शर्मा, जतिंदर, नीरज कोहली, विजय मक्कड़, घनशाम राय, नरेंद्र कालिया, ललित चड्ढा, जगन्नाथ, गौर, यंकिल, वैभव शर्मा व अन्य मौजूद थे |

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित