February 27, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज का कुल आंकड़ा 106.85 करोड़ के पार पहुंचा

Share news

जालंधर ब्रीज: पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 52,39,444 खुराकें देने के साथ ही भारत ने 106.85 करोड़ से अधिक कोविड रोधी टीके लगाने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। आज सुबह सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 1,06,85,71,879 के आंकड़े तक पहुंच गया है। टीकाकरण की इस सफलता को 1,07,33,024 सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया।


आज सवेरे सात बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्यौरा इस प्रकार है:

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,79,238
दूसरी खुराक 92,33,414
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,71,868
दूसरी खुराक 1,59,56,217
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 42,04,89,326
दूसरी खुराक 14,45,67,423
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 17,53,42,269
दूसरी खुराक 9,71,44,220
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 11,00,17,665
दूसरी खुराक 6,70,70,239
योग 1,06,85,71,879

पिछले 24 घंटों में 15,021 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,36,83,581 है।

परिणामस्वरूप भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर इस समय 98.21 प्रतिशत है।


Share news

You may have missed