लुधियाना जिले के गिल विधान सभा हलके से कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह वैद ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा और कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा के अलावा कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पंजाब स्टेट वेयरहाऊसिंग कोर्पोरेशन (पी.एस.डब्ल्यू.सी.) के चेयरमैन के रूप में पदभार ग्रहण किया।
मुख्यमंत्री स. चन्नी ने कहा कि तीन दशकों के अपने लम्बे प्रशासनिक अनुभव का श्री वैद को वेयरहाऊसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन के तौर पर अपने फर्जों को और भी अधिक निष्ठा और कुशलता से निभाने में मदद करेगा। श्री वैद को उनके नए पद के लिए बधाई देते हुए स. चन्नी ने उनकी तरफ से पार्टी को ज़मीनी स्तर पर मज़बूत करने के साथ-साथ समाज के पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए निभाई गईं शानदार सेवाओं को याद किया।
नई जि़म्मेदारी सौंपने के लिए मुख्यमंत्री स. चन्नी का धन्यवाद करते हुए वैद ने कहा कि वह अपनी क्षमता और काबिलियत से इस संस्था की सेवा करेंगे, जिससे पंजाब स्टेट वेयरहाऊसिंग कॉर्पोरेशन को नई बुलन्दियों पर पहुँचाया जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि वह चेयरमैन के रूप में अपनी जि़म्मेदारियों और फर्जों को पूरी लगन, ईमानदारी और प्रतिबद्धता से निभाएंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा और कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने श्री वैद को इस नई जि़म्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।

More Stories
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026,भारत बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंचा सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
स्पीकर संधवां ने पंजाब सरकार की ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत गांव हरी नौं के निवासियों को संपत्ति के मालिकाना हक सौंपे
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी