जालंधर ब्रीज: फगवाड़ा के तेज तरार युवा कांग्रेसी नेता गुरदीप दीपा और उनके साथियों द्वारा लवली यूनिवर्सिटी के गेट के बहार खड़े होकर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्होंने प्रबंधन द्वारा की जा रही मनमर्जियों का डट कर विऱोध जाहिर किया ।
गुरदीप दीपा ने बताया की प्रबंधन अंदर तो कोरोना बिमारी के तहत नियमो की उलंगना कर रहा है और साथ में आस पास के गाऊँ को बड़ी मुश्किल में डाल रहा है और उन्होंने प्रबंधन को बहुत ही कठोर दिल वाले कहते हुए यह भी आरोप लगाए की इनके द्वारा इनकी यूनिवर्सिटी के ही बाहर रह रहे छात्रों के खाने के इंतज़ाम के लिए साफ़ मन कर दिया जो की बहुत दुखदायी लगा परंतु एक समाज सेवी निवासी सतनामपुरा आदर्श नगर जो की प्रवासी भारतीय है उसने 800 से लेकर 900 छात्रों जो यूनिवर्सिटी के बाहर रह रहे हैं जब से कर्फ्यू लगा हुआ है उसके द्वारा खाना का इंतज़ाम किया गया है ।
जिस तरहं प्रशसन ने तब्लीगी जमात और मजनू टिल्ला गुरुद्वारे साहिब दिल्ली में कार्यवाही की गयी है अगर प्रशसन ने इनके विरुद जल्द ही कोई कार्यवाही न की तो कोरोना महामारी का खतरा इस इलाके और आस पास के गाऊँ में बढ़ सकता हैं उन्होने चेताया अगर जल्द ही इनके खिलाफ कोई कारवाही नहीं की गयी तो आने वाले दिनों में प्रदर्शन और भी तेज किये जायेंगे ।


More Stories
पंजाब की अपनी आईपीएल, 30 अगस्त से 13 सितंबर तक होने वाली शेर-ए-पंजाब ट्वेंटी-20 लीग में खेलेंगे शीर्ष खिलाड़ी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान