जालंधर ब्रीज: पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने आज सात नए चुने गए मंत्रियों सहित कुल 15 कैबिनेट मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पंजाब राज भवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी, उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा और ओ.पी. सोनी भी उपस्थित रहे। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब राज भवन के प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब के मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया। इस सादे परन्तु प्रभावशाली समारोह के दौरान शपथ लेने वाले कैबिनेट मंत्रियों में ब्रह्म मोहिन्द्रा, मनप्रीत सिंह बादल, तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, अरुणा चौधरी, सुखबिन्दर सिंह सरकारिया, राणा गुरजीत सिंह, रजि़या सुल्ताना, विजय इंदर सिंगला, भारत भूषण आशु, रणदीप सिंह नाभा, डॉ. राज कुमार वेरका, संगत सिंह गिलजिय़ां, परगट सिंह, अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग और गुरकीरत सिंह कोटली शामिल थे। इस समारोह में राज्य के सिविल और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा शपथ ग्रहण करने वाले नए कैबिनेट मंत्रियों के पारिवारिक सदस्य, रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए।

More Stories
एनसीसी अपर महानिदेशक मेजर जनरल भरत महतानी ने सीनियर सेक्रेट्रिएट असिस्टेंट ममता रानी को प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित
मान सरकार द्वारा ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के लिए 123.28 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी
कुशल श्रमिकों की कमी और प्रशिक्षण के बुनियादी ढांचे का अभाव कंबाइन उद्योग को प्रभावित कर रहा है: परमजीत सिंह कैंथ