जालंधर ब्रीज: आज भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा न कहां की पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर के बाहर यूथ कांग्रेस का हथियारों के साथ प्रदर्शन करना बहुत ही निंदनीय एवं शर्मनाक हरकत है उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करना हमारे देश में सबका लोकतांत्रिक हक है लेकिन यूथ कांग्रेस के कुछ लोगों द्वारा सरेआम असला लेकर प्रदर्शन में शामिल होना प्रशासन व शहर वासियों के लिए बहुत ही चिंता का विषय है जिसे लेकर प्रशासन को कड़े कदम उठाने चाहिए।
सुशील शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से आज शहर व पंजाब में तनाव की स्थिति बनी हुई है उस स्थिति में हथियारों के साथ प्रदर्शन करना कहां तक जायज है सुशील शर्मा ने कहा कि जालंधर पुलिस को इस बाबत पूरी छानबीन करनी चाहिए कि हथियारों को साथ लेकर चलने में यूथ कांग्रेसियों की क्या मंशा है और उस मंशा को पुलिस प्रशासन द्वारा जग जाहिर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह यूथ कांग्रेस केे लोग अपने साथ हथियार लेकर चलते हैं वह शहर वासियों के लिए भी खतरे का विषय है और हर बार यूथ कांग्रेस के लोग जिस किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होते हैं अपने साथ पिस्टल व अन्य हथियार लेकर चलते हैं जिसके चलते शहर में कभी भी और कहीं भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है जिस को रोकने के लिए प्रशासन भी नाकाम साबित हो रहा है

More Stories
भाजपा हेड ऑफिस में पंजाब के मौजूदा हालात और 2027 चुनाव को लेकर चर्चा
पीआईबी चंडीगढ़ द्वारा झज्जर में सरकारी योजनाओं पर ‘वार्तालाप’ का आयोजन
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा जुलाई के दौरान रिश्वतखोरी के 14 मामलों में 14 व्यक्ति रंगे हाथों काबू