जालंधर ब्रीज: त्योहारी सीजन को देखते हुए लोगो को साफ खाना और मिलावट मुक्त खाद्य उपलब्ध कराने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अरुण वर्मा की टीम ने विशेष रूप से पकौड़े बेचने वाली दुकानों का मुआयना किय। इस मौके पर उनके साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा शर्मा, सरबजीत सिंह, अनिल और सुरिंदर सिंह भी मौजूद थे।

डॉ अरुण वर्मा ने कहा कि लोगों को ट्रांस फैट मुक्त भोजन उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता की जांच की जाती है इसी दौरान आज भार्गो कैंप ,नकोदर रोड, बंसा वाला बाजार, सेंट्रल टाउन की दुकानों पर छापेमारी की गयी।
उन्होंनने बताया की जिन दुकानदारों की दुकानों पर तेल की गुणवत्ता कम पाई गई उन्हें घटिया तेल का प्रयोग न करने की चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया गया ।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने दुकानदारों को निर्देश देते हुए कहा कि दुकान में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के अलावा वेंटिलेशन का भी विशेष ध्यान रखा जाए ।
दुकानदारों के लिए भी कोविड नियमों का पालन करना और सभी कामगारों और नियोक्ताओं के लिए कोविड का टीका लगवाना भी जरूरी है।


More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित