ग़ैर-कानूनी लाटरी /पर्ची /मिला दड़ा-सट्टा की बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष मुहिम के अंतर्गत पंजाब राज लॉटरीज़ विभाग की विशेष टीम ने आज लुधियाना में अचानक छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम द्वारा लॉटरी टिकटें बेचने वाली विभिन्न स्टालों की चैकिंग की गई।
टीम ने लॉटरी बेचने वालों को हिदायत की कि ग़ैर-कानूनी लॉटरी/पर्ची /दड़ा-सट्टा बेचना कानूनी अपराध है और अगर कोई इन गतिविधियों में शामिल पाया गया तो उसके विरुद्ध सख़्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी और लॉटरीज़ एक्ट और इंडियन पेनल कोड (आइपीसी) की अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत आपराधिक मामला भी दर्ज किया जायेगा।
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि विभाग द्वारा भविष्य में भी अचानक छापेमारी की जायेगी जिससे असली और प्रामाणिक लॉटरियों की बिक्री को यकीनी बनाया जा सके।

More Stories
गोल्डन एज सीनियर सिटिजन एसोसिएशन का मासिक मिलन समारोह हर्षोल्लास से आयोजित
विजिलेंस ब्यूरो ने निजी पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
टकसाली अकाली नेता रणतेज सिंह पोवार आप में हुए शामिल,सीएम मान ने रणतेज सिंह का पार्टी में किया स्वागत