जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार ने श्री गुरु नाभा दास जी के जन्म दिवस 8 अप्रैल, 2020 दिन बुधवार को गज़टिड छुट्टी का ऐलान किया है। पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पर्सोनल विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार श्री गुरु नाभा दास जी के जन्म दिवस 8 अप्रैल, 2020 दिन बुधवार को आरक्षित छुट्टी की बजाय गज़टिड छुट्टी का ऐलान किया गया है।
उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल, 2020 को पंजाब सरकार के सभी कार्यालय, बोर्ड, कोर्पोरेशन और अन्य सरकारी शैक्षिक संस्थाएं बंद रहेंगे। प्रवक्ता ने स्पष्ट करते हुए कहा कि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए पर्सोनल विभाग द्वारा 25 मार्च, 2020 को जारी पत्र में दिखाए ज़रूरी सेवाओं से जुड़े विभाग / कार्यालय 8 अप्रैल, 2020 को आम की तरह ही काम करते रहेंगे।

More Stories
सीबीआई ने पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी और 5 अन्य के खिलाफ हाई कोर्ट के निर्देश पर FIR दर्ज की
30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए सब-डिविजनल इंजीनियर को विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू
भगवंत मान सरकार ने ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना को बढ़ाया; योजना के तहत 9.40 करोड़ रुपये के जुर्माने के नोटिस जारी, 7.31 करोड़ रुपये की वसूली: हरपाल सिंह चीमा