जालंधर ब्रीज: नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति जालंधर नराकास की एक बैठक नराकास के अध्यक्ष व प्रधान आयकर आयुक्त -1 दविंदर चौधरी की अध्यक्षता में हुई । इसमें जालंधर स्थित भारत सरकार के विभिन्न कार्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में दविंदर चौधरी ने नराकास की हिन्दी पत्रिका अनुभूति के छटे अंक का विमोचन किया। हिन्दी में बेहतरीन कार्य करने के लिए उन्होंने इ.सी.जी.सी. और दूरदर्शन केन्द्र जालंधर को पुरस्कृत किया ।
अपने संबोधन में दविंदर चौधरी ने सभी कार्यालयों से राजभाषा के लक्ष्य को हासिल करने पर बल दिया और कार्यालयों द्वारा अपना अधिक से अधिक कार्य हिन्दी में करने पर प्रसन्नता भी जताई । बैठक में इस वर्ष के लिए जारी वार्षिक कार्यक्रम पर चर्चा के अलावा समिति की छमाही बैठक जल्द आयोजित करने पर विचार किया गया ।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर डीजीपी पंजाब द्वारा जिला पुलिस मुखियों को गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश
पंजाब पुलिस ने योजनाबद्ध हमले को किया नाकाम; आतंकी मॉड्यूल का संचालक हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से पंजाब विधानसभा में पेश आउटसोर्स्ड कर्मचारियों को सीधे ठेके पर तब्दील करने के लिए बिल सर्वसम्मति से पास