कस्टमज़ कमिश्नरेट साहनेवाल लुधियाना के परिसर में स्वतत्रंता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया । कस्टमज़ कमिश्नर श्रीमती वृंदाब गोहिल ने ध्वजारोहण किया । इसके इलावा “आजादी का अमृत महोत्सव” अभियान के तहत कस्टमज़ लुधियाना के अधिकारियों ने शहीद भगत सिंह नगर जि़ले के खटकडक़लंा स्थित सरकारी हाई स्कूल के सहयोग से देशभक्ति के गीतों पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया ।
इसके विजेताओं को पुरस्कार व उपहार दिये गये । विजेताओं को शहीद भगत सिंह के संग्रहालय ले जाया गया ताकि वे स्वतंत्रता के महत्व को जान सकें। विद्यार्थियों ने नशे की बुराई के खिलाफ शपथ भी ली ।
आई.सी.डी. डपार में सरकारी एलीमंैट्री मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया । उन्हें आई.सी.डी. का दौरा भी करवाया गया और लिफटिंग प्रक्रिया की जानकारी विद्यार्थियों को दी गई। इस अवसर पर कस्टमज़ कमिश्नर श्रीमती वृंदाब गोहिल ने सभी को अपने कत्र्तव्यों के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित किया ताकि वे राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें ।

More Stories
विदेश स्थित गैंगस्टर का गुर्गा पिस्तौल सहित बठिंडा से गिरफ्तार
विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार
आप ने पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव के लिए सांसद मीत हेयर और विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद को बनाया चुनाव इंचार्ज