जालंधर ब्रीज: पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग द्वारा दलित महिला के कत्ल और संदिग्ध बलात्कार मामले में एस.एस.पी. जालंधर (ग्रामीण) को आदेश किए हैं कि एक हफ्ते में मैडीकल बोर्ड द्वारा किए गए पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट पेश करें।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती तेजिन्दर कौर सेवामुक्त (आई.ए.एस.) ने बताया बीते कल जालंधर के नज़दीक स्थित गाँव निझ्झरां में हुआ यह कांड आयोग के ध्यान में आया था।
उन्होंने बताया कि आयोग के मैंबर श्री ज्ञान चंद दीवाली और श्री प्रभदयाल को पीडि़त परिवार के साथ मिलकर आयोग द्वारा हर संभव मदद का भरोसा देने के लिए भेजा गया है।

More Stories
फुट्टी स्किल फुटबॉल अकैडमी द्वारा पहला फुटबॉल टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न
आयकर विभाग द्वारा नए आयकर अधिनियम और टीडीएस/टीसीएस प्रावधानों पर सेमिनार का आयोजन
मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने 17 साल पूरे किए