जालंधर ब्रीज: ओलंपिक्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम द्वारा इतिहास रचते हुए जर्मनी की मज़बूत टीम को 5-4 से हराकर 41 साल बाद कांस्य पदक जीतने पर पंजाब के खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज ऐलान किया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक हॉकी खिलाड़ी को 1-1 करोड़ रुपए की नकद राशि के साथ सम्मानित किया जायेगा।
भारत की शानदार जीत पर खेल मंत्री ने ट्वीट किया, “भारतीय हॉकी के इस ऐतिहासिक दिन पर मैं पंजाब के खिलाड़ियों को 1-1 करोड़ रुपए के नकद पुरुस्कार का ऐलान करते हुए गर्व महसूस कर रहा हूं। हम ओलंपिक्स में कड़ी मेहनत के साथ प्राप्त किए गए पदक का जश्न मनाने के लिए आपकी वापसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि यह एक कड़ा और रोचक मुकाबला था। हमारे लड़कों ने यह टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में कर दिखाया है और 41 सालों के बाद ओलंपिक पदक देश की झोली में डाला है। भारत और पंजाब को टीम की इस शानदार जीत पर गर्व है।
राणा सोढी ने बताया कि पंजाब के कुल 20 खिलाड़ियों में से 11 खिलाड़ी भारतीय हॉकी टीम में शामिल हैं।

More Stories
मेहरचंद पॉलिटेक्निक में नेत्रहीन विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर लैब स्थापित
विकसित भारत’ के सपने और उच्च नैतिकता का एक उत्कृष्ट संगम ‘मिज़ोरम’
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय कार्यक्रम में प्रो. डॉ. संजय अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी का संबोधन