जालंधर ब्रीज: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर स्थानीय गुरू गोबिंद स्टेडियम में करवाए जा रहे ज़िला स्तरीय समागम की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) श्री अमरजीत सिंह बैंस ने आज ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स में अलग -अलग विभागों के आधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होनें आधिकारियों को कोविड -19 के नियमों की पालना करते हुए समागम की रूप रेखा बनाने के आदेश दिए। इस अवसर पर उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) श्री जसप्रीत सिंह भी मौजूद थे।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्री बैंस ने इस अवसर पर कमिश्नरेट पुलिस को सुरक्षा, उचित ट्रैफ़िक व्यवस्था, पार्किंग, सी.सी.टी.वी. कैमरों के लिए स्थान निर्धारित करने सहित अन्य प्रबंधों को सुनिश्चित करने के लिए कहा। इसके इलावा सिविल सर्जन को समागम वाले स्थान पर मैडीकल टीमों की तैनाती, पी.एस.पी.सी.एल.को बिजली की निर्विघ्न स्पलाई, नगर निगम को अन्य व्यवस्था सहित सफ़ाई व्यवस्था की ज़िम्मेदारी सौंपते हुए अलग -अलग विभागों को डियूटियों की बाँट की और ज़रुरी प्रबंध करने के आदेश दिए ।
उन्होनें आधिकारियों को सौंपे गए कार्य समय पर करने को यकीनी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि इस सम्बन्धित एक समीक्षा बैठक 11 अगस्त को समागम वाले स्थान पर की जाएगी, जिसमें आधिकारियों की तरफ से समागम सम्बन्धित किये गए प्रबंधों का जायज़ा लिया जाएगा।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने आगे कहा कि फूल ड्रैस रिहर्सल 13 अगस्त को होगी, जिसमें उन्होनें सम्बन्धित आधिकारियों को निजी तौर पर उपस्थित रहने के आदेश दिए ।
इस अवसर पर दूसरो के इलावा एस.डी.एम. हरप्रीत सिंह अटवाल, सहायक कमिश्नर हरदीप सिंह, डी.सी.पी. नरेश डोगरा, ज़िला ख़ुराक और सिविल स्पलाईज़ कंट्रोलर नरिन्दर सिंह, ज़िला शिक्षा अधिकारी हरिन्दरपाल सिंह सहित अन्य अलग -अलग विभागों के अधिकारी मौजूद थे

More Stories
मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाईं 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें: गुरमीत सिंह खुड्डियां
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026,भारत बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंचा सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
स्पीकर संधवां ने पंजाब सरकार की ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत गांव हरी नौं के निवासियों को संपत्ति के मालिकाना हक सौंपे