जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न तरह की 40 से ज़्यादा साईटों की ई-नीलामी 4 अगस्त को सुबह 9 बजे से शुरू होकर 16 अगस्त, 2021 को दोपहर 1 बजे तक जारी रहेगी।
विस्तार सहित जानकारी देते हुए एक प्रवक्ता ने बताया कि ग्रेटर मोहाली एरिया डिवेल्पमेंट अथॉरिटी (गमाडा) द्वारा एस.ए.एस. नगर में व्यापारिक, औद्योगिक, संस्थागत और ग्रुप हाउसिंग साईटों की ई-नीलामी की जा रही है। उन्होंने बताया कि 31 व्यापारिक साईटें हैं जिनमें 5 एस.सी.ओ/एस.सी.एफ और 26 बूथ शामिल हैं।इसी तरह 4 आई.टी. औद्योगिक प्लॉट और 4 संस्थागत साईटों की ई-नीलामी होनी है, जिनमें 1 नर्सिंग होम, 1 स्कूल साइट और 2 अन्य शैक्षिक संस्थानों की साईटें शामिल हैं। प्रवक्ता के अनुसार 4 चंक साईटें और 1 ग्रुप हाउसिंग साइट के लिए भी ई-नीलामी होनी है। ज़्यादा जानकारी के लिए वैबसाईट www.puda.e-auctions.in देखी जा सकती है।

More Stories
केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा
पंजाब में रेलवे बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने में शामिल केजेडएफ के दो कार्यकर्ता मलेशिया से डिपोर्ट किए गए