जालंधर ब्रीज:पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शनिवार को भारत की वेटलिफ्टर साईखोम मीराबाई चानू द्वारा टोकियो ओलम्पिक खेल में पहले ही दिन रजत पदक जीतने पर मुबारकबाद दी है। चानू ने 49 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता।इससे पहले मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ”हमारा पहला मैडल, साईखोम मीराबाई चानू को टोकियो ओलम्पिक्स में रजत पदक जीतने पर बधाई जिसने महिलाओं के 49 किलो भार वर्ग में कुल 202 किलो भार उठाया।
भारत को आपकी इस उपलब्धि पर बहुत गर्व है।”इसी दौरान मुख्यमंत्री ने चानू के सहायक प्रशिक्षक सन्दीप कुमार जो पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर के तौर पर सेवाएं निभा रहे हैं, को भी बधाई देते हुए कहा कि प्रशिक्षकों के मार्ग दर्शन में चानू ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए भारत का नाम रौशन किया है।
ज़िक्रयोग्य है कि सहायक प्रशिक्षक सन्दीप कुमार जो जालंधर के बड़ा गाँव का रहने वाला है, ने ख़ुद वेटलिफ्टर के तौर पर 1996 के ऐटलांटा ओलम्पिक खेल में हिस्सा लिया था और 1998 के कुआलालम्पुर राष्ट्रमंडल खेल में 69 किलो भार वर्ग में काँस्य पदक जीता था। पंजाब पुलिस का यह इंस्पेक्टर इस समय पी.ए.पी. जालंधर में सैंटर स्पोर्टस में तैनात है।

More Stories
मुख्यमंत्री की पत्नी पर लगे 5 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत के आरोपों की हो सीबीआई जांच : अनुराधा व डॉ. सेठी
50,000 रिश्वत लेते एस.डी.ओ. को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया काबू
भगवंत मान सरकार द्वारा 9 अक्टूबर को 19,200 सरकारी स्कूलों में करवाई जाएगी ‘मेगा पी.टी.एम.; 25 लाख अभिभावक होंगे शामिल