जालंधर ब्रीज: पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने साईखोम मीराबाई चानू को ‘देश का गौरव’ बताते हुए कहा कि अभी तीन दिन पहले उसने कहा था कि “मुझे टोकियो में पदक जीतने का पूरा भरोसा है।” आज उसने यह बात सत्य साबित कर दिखाई है और टोकियो ओलंपिक में भारत के लिए पहला रजत पदक जीतकर अपना वादा पूरा किया।
राणा सोढी ने वेटलिफ्टर साईखोम मीराबाई चानू को 49 किलो भार वर्ग में भारत के लिए रजत पदक जीतने के शानदार कारनामे के लिए बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि “साईखोम मीराबाई चानू को टोकियो में रजत के साथ भारत की पदक सूची शुरू करने के लिए बधाई।” खेल मंत्री ने पंजाब से सम्बन्धित उसके सहायक प्रशिक्षक सन्दीप कुमार को भी बधाई दी, जो ज़िला जालंधर के गाँव बड़ा के रहने वाले हैं। सन्दीप कुमार ने ख़ुद वेटलिफ्टर के तौर पर 1996 के ऐटलांटा ओलंपिक्स खेल में हिस्सा लिया और 1998 की कुआलालम्पुर (मलेशिया) राष्ट्रमंडल खेल में 69 किलो भार वर्ग में काँस्य पदक जीते।
वह पंजाब पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर सेवा निभा रहे हैं।
इससे पहले राणा गुरमीत सिंह सोढी ने भारतीय हॉकी टीम को ओलंपिक के पहले हॉकी मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराने के लिए बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया “टोकियो 2020 में शानदार प्रदर्शन के लिए टीम इंडिया को बधाई। मैन इन ब्लू ने ओपनर मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से मात दी।” उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गौरव की बात है कि तीनों ही स्कोर पंजाब के खिलाड़ियों हरमनप्रीत सिंह और रुपिन्दरपाल सिंह ने किये। उन्होंने कहा कि पंजाब को आप पर गर्व है।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित