जालंधर ब्रीज: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज एक वर्चुअल समारोह में थाईलैंड, रोमानिया, कजाकिस्तान गणराज्य और तुर्की गणराज्य के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए। अपने परिचय पत्र प्रस्तुत करने वाले राजदूतों के नाम इस प्रकार हैं- 1. थाईलैंड की राजदूत महामहिम सुश्री पट्टारत होंगटोंग 2. रोमानिया की राजदूत महामहिम सुश्री डेनिएला मारियाना सेज़ोनोवटेन 3. कजाकिस्तान गणराज्य के राजदूत महामहिम श्री नूरलान झलगासबायेव 4. तुर्की गणराज्य के राजदूत महामहिम फिरतसुनेल

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने थाईलैंड, रोमानिया, कजाकिस्तान और तुर्की के राजदूतों को उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत के इन सभी देशों के साथ बहुत मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। हमारे संबंध शांति और समृद्धि के सामान्य दृष्टिकोण में बहुत गहरे हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत सामूहिक स्वास्थ्य और आर्थिक कल्याण सुनिश्चित करने के लिए कोविड-19 महामारी हेतु एक निर्णायक और समन्वित प्रतिक्रिया विकसित करने के अपने वैश्विक प्रयासों में सबसे आगे रहा है। ‘विश्व की फार्मेसी’ के रूप मेंभारत ने कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में आवश्यक दवाओं और उपकरणों की आपूर्ति में कई देशों की सहायता की है।

थाईलैंड, रोमानिया, कजाकिस्तान और तुर्की के राजदूतों ने अपने नेतृत्व की ओर से शुभकामनाएं दीं और भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित