June 17, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

कोविड-19 पर ताज़ा जानकारी अब तक वैक्सीन की 33.28 करोड़ डोज लगाई गई

Share news

जालंधर ब्रीज: देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 33.28 करोड़ डोज लगाई गई हैं।

पिछले 24 घंटों में भारत में 45,951 नये मामले दर्ज हुये।

भारत में सक्रिय मामले कम होकर 5,37,064 तक पहुंचे।

कुल मामलों में सक्रिय मामले 1.77 प्रतिशत हैं।

अब तक पूरे देश में कुल 2,94,27,330 मरीज स्वस्थ हुये।

पिछले 24 घंटों के दौरान 60,729 मरीज स्वस्थ हुये।

पिछले लगातार 48वें दिन दैनिक नये मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही।

रिकवरी दर में इजाफा, वह 96.92 प्रतिशत पहुंची।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पांच प्रतिशत से नीचे कायम। वर्तमान में यह 2.69 प्रतिशत है।

दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.34 प्रतिशत है, जो लगातार 23वें दिन पांच प्रतिशत से कम पर कायम है।

जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, अभी तक कुल 40.01 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं।

विवरण इस प्रकार हैः

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,02,08,162
दुसरी खुराक 72,43,081
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,74,84,539
दुसरी खुराक 94,80,633
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 9,00,61,716
दुसरी खुराक 20,87,331
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहलीखुराक 8,82,70,464
दुसरी खुराक 1,59,11,279
60 वर्ष से अधिक पहलीखुराक 6,79,88,719
दुसरी खुराक 2,41,18,603
योग 33,28,54,527

Share news