जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने बताया कि जिले के 7 विधान सभा क्षेत्रों से आज नामांकन पत्र वापिस लेने के बाद 65 उम्मीदवार शेष बचे हैं। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को होने वाले विधान सभा चुनाव में जिले से 65 उम्मीदवार अलग-अलग विधान सभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह जारी कर दिए गए हैं।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र मुकेरियां से 8, दसूहा से 10, उड़मुड़ से 9, शाम चौरासी से 7, होशियारपुर से 8, चब्बेवाल से 11, गढ़शंकर से 12 उम्मीदवार शामिल है। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को सुबह 8 बजे से सांय 6 बजे तक वोटें पड़ेंगी व वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।

More Stories
बड़ी राहत:जे.सी.टी लिमिटेड के पूर्व कर्मचारियों के पीएफ खातों में अगले 7 दिनों में आएगा पैसा-पंकज कुमार
गर्भावस्था में दिवाली:खुशियों के दीप जलाएँ, माँ और शिशु की सेहत का भी रखें ध्यान
मेयर और डिप्टी कमिश्नर द्वारा नगर निगम को श्रद्धालुओं के लिए सुचारू प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश