जालंधर ब्रीज: पंजाब विधानसभा की 4 सीटों के उपचुनाव के लिए आज शाम 6 बजे तक 63% मतदान दर्ज किया गया। हालांकि, सटीक मतदान प्रतिशत के आंकड़े कल सुबह तक ही अपडेट किए जाएंगे, जब सभी पोलिंग पार्टियां वापस कलेक्शन सेंटर पहुंचेंगी और अंतिम डेटा एंट्री हो जाएगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि शाम 6 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 84-गिदड़बाहा में सबसे अधिक 81% मतदान दर्ज किया गया।
सिबिन सी ने बताया कि 10-डेरा बाबा नानक में शाम 6 बजे तक 63%, 103-बरनाला में 54% और 44-चब्बेवाल में 53% मतदान दर्ज किया गया। उन्होंने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करते हुए चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए मतदाताओं का धन्यवाद किया।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने डिप्टी कमिश्नरों (जिला चुनाव अधिकारियों) और रिटर्निंग अधिकारियों के प्रयासों की भी सराहना की, जिन्होंने चुनाव प्रक्रिया के सुचारू प्रबंधन और पूर्ण निगरानी को सुनिश्चित किया। सिबिन सी ने पोलिंग स्टेशनों पर सुरक्षित माहौल बनाए रखने और चुनाव प्रबंधन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पंजाब पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, पोलिंग अधिकारियों, वालंटियर्स और चुनाव प्रक्रिया में शामिल सभी व्यक्तियों समेत पूरे चुनाव अमले की मेहनत और समर्पण की प्रशंसा की।
उन्होंने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा चुनाव प्रक्रिया में दिए गए सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया। इसके साथ ही, उन्होंने मीडिया द्वारा सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए सभी मीडियाकर्मियों का भी आभार व्यक्त किया।

More Stories
अमृतसर में 3 नाबालिगों समेत 7 व्यक्ति काबू ; आरपीजी, 2 पिस्तौल, 7.9 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफीम और 2.3 किलोग्राम आईसीई बरामद
पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल बनाने और अधिकतम रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौते संपन्न
चुनाव से पहले जंडियाला गुरु में कांग्रेस को बड़ा झटका, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कांग्रेस एससी विंग के ज़िला अध्यक्ष बंटी बंडाला का आम आदमी पार्टी में किया स्वागत