हरियाणा के 37 एनसीसी कैडेट्स राज्यपाल के ‘एट होम’ समारोह में होंगे सम्मिलित
जालंधर ब्रीज: मेजर जनरल भारत मेहतानी, एडिशनल डायरेक्टर जनरल, एनसीसी डायरेक्टोरेट हरियाणा, ने हरियाणा के माननीय राज्यपाल, असीम कुमार घोष से मुलाकात की और उन्हें रिपब्लिक डे कैंप (आरडीसी) 2026 में हिस्सा लेने के लिए चुने गए हरियाणा के 37 एनसीसी कैडेट्स की शानदार उपलब्धियों के बारे में बताया।
राज्यपाल ने कैडेट्स के समर्पण, अनुशासन एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहा। उनकी उपलब्धियों के सम्मानस्वरूप, उन्होंने रिपब्लिक डे कैंप (आरडीसी) 2026 के समापन के पश्चात राजभवन में ‘एट होम’ समारोह आयोजित करने की स्वीकृति प्रदान की, जिसमें कैडेट्स को सम्मानित किया जाएगा।
यह समारोह न केवल कैडेट्स की कड़ी मेहनत को सम्मानित करेगा, बल्कि युवाओं को राष्ट्रीय कैडेट कोर से जुड़ने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित भी करेगा।

More Stories
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गांधीनगर से गुजरात के लिए भारत टैक्सी का शुभारंभ किया
सी.आई.ए. स्टाफ जालंधर ग्रामीण पुलिस ने डोनी बल्ल गैंग के मुख्य सहयोगी तथा एक अन्य हथियार तस्कर को भारी मात्रा में अवैध हथियारों सहित किया गिरफ्तार
सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार आरोपी 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित काबू