जालंधर ब्रीज: डिप्ट़ी कमिशनर घनश्याम थोरी ने आज कहा कि युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए जिले में जल्द ही 254 ई-सुविधा केंद्र खोले जाएंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए आज थोरी ने कहा कि यह ई-वाहन केंद्र वीकेयर रिटेल वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा खोले जाएंगे। यह केंद्र ऑनलाइन प्रदूषण परीक्षण, ऑटो बीमा, सड़क के किनारे सहायता, फास्ट टैग, वाटरलेस कार वॉश, ड्राइवर ऑन कॉल आदि सेवाएं प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र 50-50 निवेश और लाभ बंटवारे मॉडल के तहत स्थापित किए जाएंगे।
जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो डिप्टी डायरैक्ट़र जसवंत राय ने बताया कि ई-सुविधा केंद्र की फ्रेंचाइजी के लिए केवल 18-35 वर्ष या 10+2/मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा/डिगरी धारक ही आवेदन कर सकते है।
उन्होंने इच्छुक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की और कहा कि इच्छुक युवा http://tinyurl.com/evahan लिंक पर ऑनलाइन रजिस़्टर कर सकते है और अधिक जानकारी के लिए करियर काउंसलर जसवीर सिंह से 88721-15120 पर संपर्क किया जा सकता है।

More Stories
पंजाब सरकार द्वारा 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया
डॉ. बलजीत कौर: वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब तक 2,147 करोड़ रुपये जारी; राज्य के 24 लाख से अधिक बुजुर्गों को मिल रहा लाभ
पंजाब पुलिस ने किशोरियों के लिए सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान की शुरुआत की