जालंधर ब्रीज:(रवि )आईपीएस वरिष्ठ पुलिस कप्तान नवीन सिंगला, जालंधर (ग्रामीण) के निर्देशानुसार सीआईए स्टाफ-2 उप- इंस्पेक्टर पुष्पा बाली की टीम ने एक कार में सवार एक ड्रग तस्कर को 156 बोतल अवैध शराब के साथ दबोचा। मनप्रीत सिंह ढिल्लों कैप्टन पुलिस इन्वेस्टिगेशन जालंधर ने बताया कि 17.05.2021 को सीआईए स्टाफ-2 जालंधर ग्रामीण उपनिरीक्षक पुष्प बाली ने गोपनीय सूचना मिलने पर मुख्य आरक्षक मोहन लाल की देखरेख में विशेष टीम का गठन किया गया ।
सीआईए स्टाफ-2 पुलिस ने रेलवे स्टेशन करतारपुर के पास चेकिंग करते हुए वरिंदर सिंह उर्फ मोनू (उम्र 36 वर्ष) पुत्र सरवन सिंह निवासी ग्राम रेरू थाना डिवीज़न नंबर 8 जालंधर से कार नंबर पीबी08-एआर- 0032 रंग सफेद में अवैध शराब बरामद की गई ।
आरोपी वरिंदर सिंह उर्फ मोनू के खिलाफ करतारपुर जालंधर ग्रामीण थाने में मामला नंबर 76 दिनांक 17.05.2021 अधीन 61/78-1-14 आबकारी अधिनियम दर्ज किया गया ।

More Stories
पंजाब सरकार द्वारा 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया
डॉ. बलजीत कौर: वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब तक 2,147 करोड़ रुपये जारी; राज्य के 24 लाख से अधिक बुजुर्गों को मिल रहा लाभ
पंजाब पुलिस ने किशोरियों के लिए सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान की शुरुआत की