जालंधर ब्रीज: स्वास्थ्य विभाग कपूरथला की तरफ से तीन दिवसीय माईग्रेटरी पल्स पोलियो राउंड आज संपन्न हो गया। सिविल सर्जन डा.परमिन्दर कौर के दिशा निर्देशों में शुरू हुआ यह अभियान 26 सितम्बर से 28 सितम्बर तक चला। इस तीन दिवसीय अभियान दौरान प्रवासी मज़दूरों के 0-5 साल के 14412 बच्चों को पोलियो की बूँदे पिलाने का लक्ष्य रखा गया था ,जबकि निर्धारित लक्ष्य से अधिक 15353 बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की टीमों की तरफ से पोलियो रोधक बूँदें पिलाई गई।
इस सम्बन्धित जानकारी देते हुए ज़िला टीकाकरण अधिकारी डा. रणदीप सिंह ने बताया कि अभियान दौरान कोविड से बचाव सम्बन्धित गाईडलाईनज का पालन किया गया। इस सम्बन्धित ज़रूरी दिशा -निर्देश फील्ड स्टाफ को भी जारी किये गए थे, साथ ही लोगों को कविड से बचाव के लिए जागरूक भी किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों, सुपरवाइजरों की डियूटी लगाई गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के प्रोगराम अधिकारियों की तरफ से इस अभियान की सुपरवीजन की गई।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित