जालंधर ब्रीज: जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो होशियारपुर की ओर से डी.ए.वी. कालेज आफ एजुकेशन में बी.एड व एम.एड के विद्यार्थियों के लिए कैरियर व जॉब काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। जिस दौरान जिला रोजगार ब्यूरो के प्लेसमेंट अधिकारी मंगेश सूद व कैरियर काउंसलर आदित्य राणा की ओर से कालेज के विद्यार्थियों को शानदार कैरियर काउंसलिंग सैशन दिया गया, जिसमें कालेज के समूह स्टाफ व करीब 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
जानकारी देते हुए कालेज की प्रिंसिपल विधि भल्ला ने बताया कि जिला रोजगार ब्यूरो की टीम ने बहुत अच्छे तरीके से सभी विद्यार्थियों को बताया कि वे बी.एड व एम.एड पास करने के बाद रोजगार प्राप्त करने के लिए कौन- कौन से मुश्किलें आएंगी और उन्हें कैसे दूर किया जा सकता है। उन्होंने सरकारी स्कूलो व प्राईवेट स्कूलों की नौकरियों के बारे में बताया, इन नौकरियों के लिए जरुरी योग्यता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कौन से कारण प्रार्थी प्राइवेट स्कूलों में नौकरी संबंधी इंटरव्यू में रिजेक्ट हो जाते हैं व इन कारणों को दूर कर किस तरह विद्यार्थी इंटरव्यू में पास हो सकते है।
इस दौरान उन्होंने प्रार्थियों को इंटरव्यू संबंधी एक महत्वपूर्ण डैमो वीडियो भी दिखाई, जिसके माध्यम से इंटरव्यू में पूछे जाने वाले 10 बहुत ही अच्छे स्तर के पूछे जाने वाले प्रश्न दिखाए व उन प्रश्नों के उचित जवाब भी दिखाए ताकि प्रार्थियों को भविष्य में नौकरी हासिल करने में किसी किस्म की मुश्किल न आए। इसके बाद रोजगार ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि रोजगार कार्यालय की मोबाइल एप डी.बी.ई.ई. आनलाइन के माध्यम से घर बैठे ही प्राईवेट नौकरियों की भर्ती व सरकारी नौकरियों की जानकारी ले सकते हैं। इस लिए हर नौजवान रोजगार हासिल करने के लिए अपने मोबाइल के गुगल स्टोर में जाकर डी.बी.ई.ई. आनलाइन रोजगार मोबाइल एप को डाउनलोड करें व भविष्य में आने वाली नौकरियों की जानकारी हासिल कर रोजगार प्राप्त करें।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया