जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार की नशा विरोधी पहल ‘युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत एक निर्णायक कदम उठाते हुए, जालंधर नगर निगम ने कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के सहयोग से मंगलवार को बस्ती गुजा क्षेत्र में एक कुख्यात नशा तस्कर से संबंधित अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया।
पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि आरोपी सचिन लाडी, पुत्र यशपाल, निवासी डब्ल्यूजे-62, बस्ती गुजा की अवैध संपत्ति को ध्वस्त किया गया है, जो एक कुख्यात नशा तस्कर है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 10 एफआईआर दर्ज हैं।

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई ड्रग माफिया के लिए एक सख्त संदेश है। उनकी अवैध संपत्तियों को नष्ट करके, हम न केवल कानून लागू कर रहे है बल्कि अपने पड़ोस को नशे की चपेट से भी मुक्त कर रहे हैं।
उन्होंने कमिश्नरेट पुलिस की नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए नागरिकों से सरकार के व्हाट्सएप नंबर 9779-100-200 पर नशे से संबंधित जानकारी साझा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सूचना देने वालों की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।
वहीं, गुजा निवासियों ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के इस प्रयास का स्वागत किया। उन्होंने सरकार की ऐसी कार्रवाइयों को पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

More Stories
वाइल्ड लाइफ सप्ताह के अंतर्गत छतबीड़ जू में बर्ड वॉक आयोजित
दिव्यांग व्यक्तियों का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पंजाब सरकार की प्राथमिकता; अब तक करीब 255 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर
युद्ध नशेयां विरुद्ध पंजाब को मजबूत, स्वस्थ और खुशहाल बनाने वाली क्रांति का नेतृत्व कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह