February 25, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

‘युद्ध नशों विरुद्ध’: 123 दिनों में 20 हज़ार से अधिक नशा तस्कर गिरफ़्तार

Share news

जालंधर ब्रीज: राज्य में से नशों के मुकम्मल ख़ात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरु किये गए ”युद्ध नशों विरुद्ध” के 123वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 156 नशा तस्करों को गिरफ़्तार करके उनके कब्ज़े में से 7.8 किलो हेरोइन, 3 किलो अफ़ीम और 1.43 लाख रुपए रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। इससे सिर्फ़ 123 दिनों के अंदर गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या 20,206 हो गई है।

यह ऑपरेशन डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 जिलों में एक ही समय चलाया गया।

ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमीशनरों, डिप्टी कमीशनरों और एस. एस. पीज़ को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के हुक्म दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई गई है।

ऑपरेशन के विवरण देते हुये स्पैशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 91 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी अधीन 1500 से अधिक पुलिस कर्मचारियों के सम्मिलन वाली 220 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 477 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके चलते राज्य भर में 104 ऐफआईआरज़ दर्ज की गई। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 483 शक्की व्यक्तियों की जांच भी की।

स्पैशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति – इनफोरसमैंट, डी- एडिकशन और प्रीवैंशन (ईडीपी) – लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के हिस्से के तौर पर 59 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राज़ी किया है।


Share news