May 27, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

‘युद्ध नशों विरुद्ध”‘ का 212वाँ दिन: पंजाब पुलिस ने 3.2 किलो हेरोइन समेत 49 नशा तस्कर गिरफ्तार

Share news

जालंधर ब्रीज:  राज्य में नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए गए “युद्ध नशों विरुद्ध” अभियान के 212वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 327 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके परिणामस्वरूप राज्य भर में 39 एफ आई आर दर्ज कर 49 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 212 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 31,301 हो गई है।

इन छापों के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 3.2 किलो हेरोइन, 20 किलो भुकी, 420 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1,210 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एस एस पीज  को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी बनाई है।

इस ऑपरेशन के दौरान 68 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1,000 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 327 स्थानों पर छापेमारी की। दिन भर चलने वाले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा 346 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की गई।

बताया गया कि पंजाब सरकार ने राज्य में नशों के उन्मूलन के लिए त्रि-स्तरीय रणनीति – एनफोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) – लागू की है और पंजाब पुलिस ने इसी रणनीति के तहत आज 11 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास हेतु इलाज लेने के लिए राज़ी किया है।


Share news

You may have missed