February 25, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

युद्ध नशों विरुद्ध: 202वें दिन, पंजाब पुलिस ने 7.6 किलोग्राम हेरोइन, 12 किलोग्राम अफीम सहित 93 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

Share news

जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा प्रदेश से नशों के पूर्ण खात्मे के लिए शुरू की गई बड़ी नशा विरोधी मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” आज लगातार 202वें दिन में प्रवेश कर गई। इस दौरान पंजाब पुलिस ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में 377 स्थानों पर व्यापक छापेमारी करते हुए 76 एफआईआर दर्ज कीं और 93 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अब तक इस अभियान के अंतर्गत गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 30,201 तक पहुँच गई है।

इस छापेमारी दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्ज़े से 7.6 किलोग्राम हेरोइन, 12 किलोग्राम अफीम, 1687 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल और 15,860 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के निर्देश दिए हैं। नशों के विरुद्ध इस जंग की निगरानी के लिए पंजाब सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

इस ऑपरेशन के दौरान 72 गज़टिड अधिकारियों की देखरेख में 1100 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 150 से ज़्यादा पुलिस टीमें प्रदेशभर में 377 छापे मारे। दिनभर चले इस अभियान में पुलिस टीमों ने 412 संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच भी की।

राज्य सरकार द्वारा नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति—एन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) लागू की गई है। इसी क्रम में ‘डी-एडिक्शन’ हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 31 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए तैयार किया है।


Share news