जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के पूरी तरह खात्मे के लिए चलाई जा रही मुहिम “युद्ध नशों के विरुद्ध” के 186वें दिन, पंजाब पुलिस ने बुधवार को 376 स्थानों पर छापेमारी की। इसके परिणामस्वरूप राज्यभर में 56 एफआईआर दर्ज की गईं और 83 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस तरह 186 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 28,142 हो गई है।
छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किये गये तस्करों के कब्जे से 631 ग्राम हेरोइन, 6082 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।
यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ की गई।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी हेतु वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट उप-समिति का भी गठन किया है।
विवरण साझा करते हुए, विशेष डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि 76 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1200 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 150 से ज्यादा पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में छापेमारी की। उन्होंने आगे कहा कि दिनभर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 423 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।
विशेष डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नशों के खात्मे के लिए लागू की गई तीन-स्तरीय रणनीति – एन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (इडीपी) – के अंतर्गत, पंजाब पुलिस ने आज 53 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार कराने के लिए राजी किया है।

More Stories
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया
50000 रुपए रिश्वत की मांग करने वाला सरपंच विजीलैंस ब्यूरो ने किया काबू