जालंधर ब्रीज: राज्य में से नशों के मुकम्मल ख़ात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरु किये गए ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 156वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 356 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके उपरांत राज्य भर में 63 ऐफआईआरज़ दर्ज करके 87 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया गया। इसके साथ 156 दिनों में गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या 24,592 हो गई है।
इन छापेमारियों के नतीजे के तौर पर गिरफ़्तार किये गए नशा तस्करों के कब्ज़े में से 967 ग्राम हेरोइन, 267 किलो भुक्की और 1869 नशीली गोलियां/ कैपसूल बरामद हुए हैं।
यह आपरेशन डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 जिलों में एक ही समय चलाया गया।
ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमीशनरों, डिप्टी कमीशनरों और एस.एस.पीज़ को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के हुक्म दिए हैं। पंजाब सरकार की तरफ से नशों विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई गई है।
विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 75 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी में 1200 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 180 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में छापेमारी की है। उन्होंने आगे बताया कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 377 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की है।
स्पैशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति – इनफोरसमैंट, डी- एडिकशन और प्रीवैंशन (ईडीपी) – लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के हिस्से के तौर पर 55 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राज़ी किया है।

More Stories
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया
50000 रुपए रिश्वत की मांग करने वाला सरपंच विजीलैंस ब्यूरो ने किया काबू