जालंधर ब्रीज:(रवि) जालंधर भार्गव कैंप की एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें शनिवार की सुबह को एक युवक ने खुद को आग लगा ली जिस कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस बारे थाना भार्गव कैंप की पुलिस को सूचित किया गया। थाना पुलिस इस घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंच गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजेश कुमार जो कि नशा करता था और इसी नशे की तोड़ ने उसे इतना मजबूर कर दिया कि उसे खुद को आग लगानी पड़ी। इस बड़ी घटना से सुबह-सुबह भार्गव कैंप में रोष प्रकट किया जा रहा है डाक्टरों के अनुसार राजेश 85 प्रतिशत जल गया है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

More Stories
एम्स गुवाहाटी अध्यक्ष ने राज्यपाल को भेंट की सड़क सुरक्षा पर आधारित पुस्तक
हथियार तस्करी वाले माड्यूल से सम्बन्धित दो व्यक्ति 5 अति-आधुनिक पिस्तौलों समेत अमृतसर से गिरफ़्तार
पंजाब पुलिस ने पाक- आधारित माड्यूल का पर्दाफाश करके एक ओर आतंकवादी साजिश को किया नाकाम; आईडी और पिस्तौल समेत आरोपी गिरफ़्तार