जालंधर ब्रीज: शिरोमणी अकाली दल (ब) यूथ विंग के नवनियुक्त प्रदेश उप प्रधान रणजीत सिंह फतेह ने आज सीनियर यूथ अकाली नेता और शहर के पूर्व डिप्टी मेयर रणजीत सिंह खुराना के साथ भेंट की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए यूथ अकाली दल की मजबूती के लिए कड़ा परिश्रम करने का भरोसा दिया। इसके अलावा उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए रणजीत सिंह खुराना तथा यूथ अकाली दल के पंजाब प्रधान परमबंस सिंह बंटीरोमाना, सीनियर नेता जरनैल सिंह वाहद पूर्व चेयरमैन मार्कफैड का भी तहे दिल से आभार प्रकट किया। रणजीत सिंह खुराना ने रणजीत सिंह फतेह का मुँह मीठा करवाया और कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर तरह का सहयोग करेंगे। इस अवसर पर झिरमल सिंह भिंडर, इन्द्रजीत सिंह बसरा एवं प्रदीप सिंह बसरा जतिन अरोड़ा आदि भी उपस्थित थे।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया