जालंधर ब्रीज: जेंटलमैन कैडेट नवतेश्वर सिंह ने शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित अपने पिता स्वर्गीय मेजर हरमिंदर पाल सिंह, 18 ग्रेनेडियर्स के पद चिन्हों पर चलते हुए उसी यूनिट में कमीशन होने का गौरव प्राप्त किया और परिवार की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाया। उन्होंने अपने वीर पिता को तब खो दिया जब नवतेश्वर सिर्फ 03 महीने के ही थे ।
उनके पिता मेजर हरमिंदर पाल सिंह मुंडी खरड़, जिला मोहाली (पंजाब) के थे और एक सेवानिवृत्त सेना अधिकारी कैप्टन हरपाल सिंह के बेटे थे। बचपन से ही उनके दादा और पिता उन्हें हमेशा सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करते थे। उन्होंने बी.टेक (मैकेनिकल) किया और एनसीसी में शामिल हो गए।

09 सितंबर 2023 को ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA), चेन्नई स्थित परमेश्वरन ड्रिल स्क्वायर में एक शानदार सैन्य परेड ने एसएससी-116 और एसएससी (W)-30 और समकक्ष पाठ्यक्रमों की शुरुआत हुई।
एसएससी-116 के कुल 161 जेंटलमैन कैडेट और एसएससी (डब्ल्यू)-30 पाठ्यक्रम की 36 महिला कैडेटों को भारतीय सेना के विभिन्न सशास्त्र व अन्य सेवाओं में कमीशन मिला। मित्र विदेशों के 04 जेंटलमैन कैडेट और 08 महिला कैडेट ने भी अपना प्रशिक्षण पूरा किया।

परेड की समीक्षा भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने की।
लेफ्टिनेंट नवतेश्वर सिंह ने नव नियुक्त अधिकारियों के साथ, अपने रैंक और रेजिमेंटल साज-सज्जा पहनकर, ओटीए से पास होकर भारत के संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली और देश की सुरक्षा के लिए ‘सम्मान के साथ सेवा’ करने का संकल्प लिया।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर डीजीपी पंजाब द्वारा जिला पुलिस मुखियों को गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश
पंजाब पुलिस ने योजनाबद्ध हमले को किया नाकाम; आतंकी मॉड्यूल का संचालक हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से पंजाब विधानसभा में पेश आउटसोर्स्ड कर्मचारियों को सीधे ठेके पर तब्दील करने के लिए बिल सर्वसम्मति से पास