March 25, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

यश भाटिया के नाबाद शतक से बाल भवन द्वारका की शानदार जीत

Share news

जालंधर ब्रीज: चौथे ऑल इंडिया सुनील जैन मेमोरियल प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट में बाल भवन द्वारका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजय यादव क्रिकेट अकैडमी को 10 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

डी.डी.ए. श्री फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए विजय यादव क्रिकेट अकैडमी की टीम 32.5 ओवर में 143 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से गुरतेज सिंह ने 30 रन और दिव्यांश कोहली ने 28 रनों की उपयोगी पारी खेली। बाल भवन द्वारका की ओर से कीरत कौशिक ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट मात्र 14 रन देकर लिए, जबकि प्रिंस ने 3 विकेट 26 रन देकर हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाल भवन द्वारका की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 14.4 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 144 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की जीत के हीरो रहे यश भाटिया, जिन्होंने 61 गेंदों पर नाबाद 101 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। उनके साथ गर्व कुमार ने भी नाबाद 39 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

यश भाटिया को उनके शानदार शतक के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। टूर्नामेंट के सचिव सुरजीत वर्मा ने जानकारी दी कि अगला मुकाबला रोहतक रोड जिमखाना और टेलीफेंकन क्लब के बीच सुबह 8:00 बजे से श्री फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा।


Share news