June 17, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग में विभिन्न पदों के उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे

Share news

जालंधर ब्रीज: जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के एक विशेष समागम के दौरान विभिन्न श्रेणियों से सम्बन्धित 28 उम्मीदवारों को तरस के आधार पर सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इसके इलावा विभिन्न पदों के लिए ठेके पर भर्ती किये उम्मीदवारों को भी नियुक्ति पत्र दिए गए। जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री की तरफ से नियुक्ति पत्र विभाग की प्रमुख सचिव जसप्रीत तलवाड़ ने सौंपे। यह समागम जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के मोहाली स्थित कार्यालय में किया गया।


एक संदेश में रजिया सुल्ताना ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार की तरफ से राज्य के सर्वपक्षीय विकास के साथ-साथ समाज के समूह वर्गों के हितों का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिवार का पालन-पोषण करने वाले प्रमुख की मौत का कमी को तो पूरा नहीं किया जा सकता परन्तु आज इन नौजवानों को विभिन्न पदों पर तैनात करके अपने परिवार के लिए कमाई का सहारा बनाने के लिए नियुक्ति पत्र बांटे गये है।

जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि नव -नियुक्त कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में अपनी ड्यूटी ईमानदारी और तनदेही के साथ निभाएंगे।


इसके अलावा नयी भर्ती किये गए 177 बी.आर.सी (ब्लाक रिसोर्स कोआरडीनेटर), 20 सी.डी.एस (कम्युनिटी डिवैल्पमैंट स्पैशलिस्ट) और 16 आई.ई.सी (इंफोरमेशन एजुकेशन एंड कम्यूनिकेशन स्पैशलिस्ट) को भी कंट्रैक्ट के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपने की रस्म अदा की गई।

इनकी नियुक्ति होने से गाँवों में पानी की सप्लाई और सैनीटेशन से सम्बन्धित ग्राम पंचायतों, ग्राम पंचायत जल सप्लाई और सेनिटेशन कमेटी सदस्यों, ग्राम भाईचारे में जागरूकता पैदा करने, विकास एवं संचार गतिविधियों और सामाजिक और आई.ई.सी से सम्बन्धित महत्वपूर्ण काम करने में तेजी आयेगी।


इस मौके पर विभाग प्रमुख अमित तलवाड़ और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।


Share news