Text sign showing Employment Opportunity. Conceptual photo no Discrimination against Applicant Equal Policy Plain cardboard and writing equipment placed above pastel colour backdrop.
जालंधर ब्रीज: जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो होशियारपुर की ओर से 23 जून को सुबह साढ़े 9 बजे सैंचुरी प्लाईवुड फैक्ट्री में बतौर ट्रेनी इंजीनियरों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। सैंचुरी प्लाईवुड होशियारपुर की ओर से डिप्लोमा या बी.टैक मकैनिकल (सिर्फ लडक़े 2019, 2020 व 2021 पास आउट) 65 प्रतिशत से अधिक अंकों से पास हों कि योग्यता वाले उम्मीदवारों की करीब 2 लाख रुपए वार्षिक पैकेज पर भर्ती की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह व प्लेसमेंट अधिकारी मंगेश सूद ने बताया कि जिन प्रार्थियों ने पिछले 6 माह में सैंचुरी प्लाईवुड फैक्ट्री में लिखित परीक्षा दी है, वे इस परीक्षा में बैठने के योग्य नहीं होंगे। इस लिखित परीक्षा में भाग लेने के लिए रोजगार ब्यूरो के मोबाइल एप डी.बी.ई.ई. आनलाइन को गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर व प्लेसमेंट कैंपस, इंटरव्यू सैक्शन में जाकर 22 जून दोपहर 3 बजे तक आनलाइन आवेदन दिया जा सकता है।
इस संबंधी 23 जून को सुबह साढ़े 9 बजे लिखित परीक्षा ली जा रही है। चाहवान प्रार्थी निजी तौर पर जिला रोजगार ब्यूरो, सरकारी आई.टी.आई. कांप्लेक्स, एम.एस.डी.सी. बिल्डिंग, पहली मंजिल, जालंधर रोड, होशियारपुर में अपना रिज्यूमे व कार्ड बोर्ड लेकर इस परीक्षा में हिस्सा ले सकता है।

More Stories
विजिलेंस ब्यूरो ने सीड सर्टिफिकेशन अधिकारी को 50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
अमृतसर के भिंडी सैदां पुलिस थाने पर ग्रेनेड हमले के पीछे पाक-आईएसआई का हाथ; दो पिस्तौल सहित छह गिरफ्तार
भगवंत मान सरकार का ऐतिहासिक फैसला; बेअदबी के लिए उम्र कैद की सजा