जालंधर ब्रीज: जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल ने आज विरसा विहार में स्थित स्ट्रांग रूमों से ई.वी.एमज़ को ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स में स्थित ज़िला वेयरहाऊस में तबदील करने की प्रक्रिया का जायज़ा लिया। बीते कल चुनाव विभाग के आधिकारियों की तरफ से राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह प्रक्रिया शुरू की गई थी।
उन्होंने पंजाब विधान सभा चुनाव 2022 के लिए भुलत्थ, सुल्तानपुर लोधी और फगवाड़ा हलके लिए इस्तेमाल की, ई.वी.ऐमज़ के स्ट्रांग रूम, उनकी सुरक्षा, सी.सी.टी.वी. की फुटेज आदि का भी निरीक्षण किया। ज़िला चुनाव तहसीलदार मनजीत कौर ने बताया कि भुलत्थ, सुल्तानपुर लोधी और फगवाड़ा हलकों की ई.वी.एमज़ को वेयरहाऊस में रखने का काम जारी है। इसके इलावा टी -1से टी -4की वी.वी.पेट की सैगरीगेशन का काम भी पूरा किया गया है।

More Stories
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
फिरोजपुर में 30 किलो हेरोइन सहित दो गिरफ्तार
जालंधर जिले में घर-घर गणना चरण के तहत सौ प्रतिशत कार्य सफलतापूर्वक पूरा