जालंधर ब्रीज: भारतीय योग संस्थान चंडीगढ़ के फ़्रेग्रेंस गार्डन सैक्टर 36 केन्द्र द्वारा आज माहिला शक्ति योग दिवस महाजन भवन सेक्टर 37 में बड़ी धूम धाम और उत्साह से मनाया गया जिस में बड़ी संख्या मे योग साधक साधिकाओं ने भाग लिया । सरंक्षक आरके अनेजा द्वारा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया गया।
तत्पश्चात् सुदेश ने कार्यकर्म का संचालन करते हुए योग अभ्यास प्रारंभ करवाया।सभी योग आसन,प्राणायाम व ध्यान महिला साधिकाओं द्वारा ही करवाया गया। योग शिक्षक किरण गुप्ता, सुदेश कुमारी, लीला गुगलानी, निंदर कपूर तथा नीरा दीवान ने साधकों को योग आसन अभ्यास , प्राणायाम और मेडिटेशन करवाई और भारतीय योग संस्थान के सिद्धांत जियो और जीवन दो की जानकारी दी। राजन कपूर जिला प्रधान भारतीय योग संस्थान भी इस समागम में हाजिर हुए। प्रार्थना के पश्चात् प्रसाद वितरण किया गया और उपस्थित साधकों का धन्यवाद किया गया।


More Stories
विदेश स्थित गैंगस्टर का गुर्गा पिस्तौल सहित बठिंडा से गिरफ्तार
विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार
आप ने पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव के लिए सांसद मीत हेयर और विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद को बनाया चुनाव इंचार्ज