जालंधर ब्रीज: सीमावर्ती क्षेत्र अजनाला के गाँव बोलिया से आए एक फोन पर महिला द्वारा की गई शिकायत पर पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती मनीषा गुलाटी पुलिस आधिकारियों के साथ मौके पर पहुँचीं और पीडि़त महिला को इन्साफ दिलाते हुए ससुराल पक्ष द्वारा छीने गए उसके बच्चे माँ के हवाले करवाए।
श्रीमती गुलाटी ने बताया कि फोन करने वाली महिला ने मुझे बताया कि मेरे डेढ़ महीने और डेढ़ वर्ष के दो बच्चे ससुराल पक्ष ने मुझसे छीन लिए हैं और मुझे पीटकर घर से निकाल दिया है। शिकायत सुनने के बाद चेयरपर्सन ने आई. जी. बॉर्डर रेंज श्री एस पी एस परमार और जिला पुलिस प्रमुख सी विक्रम दुग्गल के साथ फोन पर बातचीत की।
उन्होंने डी एस पी रैंक के एक अधिकारी की ड्यूटी लगाई और आज प्रात:काल महिला आयोग की चेयरपर्सन पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँचीं। वहां जाकर उन्होंने पीडि़त और उसके ससुराल पक्ष और पड़ोसियों से बयान सुने, जिसमें ससुराल पक्ष ने इसको देवरानी और जेठानी का झगड़ा बताया, परन्तु पड़ोसियों ने महिला को पीटने के दोषों को सच बताया।
श्रीमती गुलाटी ने पुलिस की उपस्थिति में दोनों बच्चे पीडि़त महिला के हवाले करके पुलिस को उक्त केस की जांच के लिए 5 दिन का समय देते हुए हिदायत की कि जो भी दोषी पाया जाता है, उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाये।कैप्शन – अजनाला हलके में पड़ते गाँव बोलिया में पहुँचीं महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती मनीषा गुलाटी।

More Stories
चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डिप्लोमा विंग के पूर्व छात्रों ने 50 साल की बेहतरीन कामयाबी का जश्न मनाया
विपक्ष के दबाव में भुल्लर की गिरफ्तारी: बाजवा
अमृतसर में नशा तस्करी मॉड्यूल के दो सदस्य 5 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार