
जालंधर ब्रीज: आज सरबत का भला साँझा मंच पंजाब के प्रधान सेवादार बाबा सुखदीप सिंह खालसा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की मौजूदगी में लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल को समर्थन देने का ऐलान किया है। बाबा सुखदीप सिंह खालसा ने कहा कि हमारी संस्था के सभी कार्यकर्ता पूरी लगन से काम कर भाजपा प्रत्याशी अटवाल को जिताने में अपना अहम योगदान देंगे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि बाबा सुखदीप सिंह खालसा के मंच से भाजपा प्रत्याशी अटवाल को समर्थन देने से जालंधर चुनाव में हमारी स्थिति और मजबूत हुई है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को पुरजोर समर्थन देने के लिए संगठन का धन्यवाद किया। इस मौके पर गुरपाल सिंह संधू, बाबा मंगल सिंह, बाबा परनाम सिंह छीना, धरम सिंह खालसा, चन्नन सिंह खालसा, जसविंदर सिंह खालसा, जसवंत सिंह खालसा, दिलप्रीत सिंह खालसा, बबलजीत सिंह, इकबाल सिंह, तेजवीर सिंह, रणजीत सिंह, मनी सिंह, सुखवंत सिंह, लवप्रीत सिंह, बलजिंदर सिंह, बल्लू खालसा, बंटी संधू व सुखा सिंह मौजूद रहे।
More Stories
अपराध रोकने संबधी पहलों को और मज़बूत करने और नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस गंभीर
अंगदान समारोह: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हवलदार नरेश और उनके परिवार को उनके ब्रेन डेड बेटे के अंगदान के नेक कार्य के लिए सम्मानित किया
पंजाब मे 2027 को भाजपा की सरकार बनती और बढ़ती लोकप्रियता देख आप भगवंत मान सरकार बौखलाई-के.डी भंडारी