जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा देश की जनता को दीपावली से एक दिन पहले पेट्रोल तथा डीजल में दामों पर पाँच रूपये व दस रूपये एक्साइज ड्यूटी कम करके राहत प्रदान किए जाने का स्वागत करते हुए पंजाब की कांग्रेस सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर अपने हिस्से की एक्साईज ड्यूटी कम किए जाने के बाद भाजपा शाशित राज्यों की सरकारों द्वारा भी अपने हिस्से के वैट में कटौती कर जनता को और राहत दी गई है, जिससे वहां पर पेट्रोल-डीजल के दाम 95 रूपये से भी नीचे पहुंचे गए हैं।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नियंत्रित चंडीगढ़ में भी वहां के प्रशासन द्वारा भी अपने कोटे के वैट को कम करके जनता को बहुत बड़ी राहत प्रदान की गई है, जिससे अब चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमत 94.23 रूपये तथा डीजल की कीमत 82.64 रूपये हो गया है। जब कि पंजाब में मौजूदा समय में पेट्रोल की कीमत 106.20 रूपये तथा डीजल की कीमत 89.83 रूपये है। अश्वनी शर्मा ने पंजाब सरकार को सवाल किया कि पंजाब सरकार पंजाब में अपने हिस्से का वैट कम करके प्रदेश की जनता को क्यूँ राहत नहीं दे रही? शर्मा ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गोवा, उत्तराखंड, गुजरात, आसाम, हिमाचल प्रदेश तथा उड़ीसा आदि राज्यों की सरकारों ने अपने हिस्से का वैट कम करके अपने राज्य की जनता को बहुत बड़ी राहत दी है। शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार सिर्फ जनता को लूटना और मुर्ख बनाना जानती है, राहत देना नहीं। शर्मा ने पंजाब सरकार को पंजाब में भी चंडीगढ़ प्रशासन की तरह पेट्रोल तथा डीजल पर वैट दर कम करने की अपील की।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार घोटालों व भ्रष्टाचार से लिप्त है और इसके कई मंत्रियों पर कांग्रेस के अपने मंत्रियों द्वारा ही आरोप लगाए हैं, लेकिन चन्नी व सिद्धू आपसी लड़ाई जनता के समक्ष पेश कर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं, जो कि सही भी पाए गए हैं, लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो सकते। क्यूंकि जनता इन भ्रष्ट व घोटालेबाज कांग्रेसियों का सच जान चुकी है और अब वो इनके झांसे में नहीं आएगी।

More Stories
वाइल्ड लाइफ सप्ताह के अंतर्गत छतबीड़ जू में बर्ड वॉक आयोजित
दिव्यांग व्यक्तियों का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पंजाब सरकार की प्राथमिकता; अब तक करीब 255 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर
युद्ध नशेयां विरुद्ध पंजाब को मजबूत, स्वस्थ और खुशहाल बनाने वाली क्रांति का नेतृत्व कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह